दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि क्या वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उन डिजाइन फीचर्स को नियंत्रित करने के लिए नीति बनाने पर विचार कर रही है, जिन्हें उपयोगकर्ताओं की निर्भरता या लत बढ़ाने वाला बताया जाता है.

न्यायमूर्ति नितिन वासुदेव सांब्रे और न्यायमूर्ति अमित शर्मा की पीठ ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा से इस मुद्दे पर केंद्र से निर्देश लेने को कहा. सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से कहा गया कि फिलहाल उसके पास इस संबंध में विशेष निर्देश नहीं हैं.

यह मामला कानून के प्रोफेसर डॉ. विकास कथूरिया की जनहित याचिका से जुड़ा है. याचिका में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के engagement-maximising और addiction-causing design architecture की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति बनाने की मांग की गई है.

याचिका में infinite scroll, autoplay, algorithmically curated feeds, लगातार notifications और ‘likes’ जैसे फीचर्स पर चिंता जताई गई है. अदालत ने मामले की सुनवाई तीन सप्ताह के लिए टाल दी है. अभी अदालत ने किसी फीचर पर रोक लगाने या केंद्र को नीति बनाने का निर्देश नहीं दिया है.