दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार, 21 सितंबर 2026 को सात नए न्यायाधीशों ने शपथ ली. इसके साथ ही अदालत में कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है. हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल 60 स्वीकृत पद हैं, जिनमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त पद शामिल हैं.

मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने नivedिता अनिल शर्मा, निशा सहाय सक्सेना, संजय शर्मा, भरत पराशर, अदिति चौधरी, दिनेश भट्ट और अरुण भारद्वाज को पद की शपथ दिलाई. सभी न्यायिक अधिकारी दिल्ली की जिला न्यायपालिका से जुड़े रहे हैं.

निवेदिता अनिल शर्मा और निशा सहाय सक्सेना को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. संजय शर्मा, भरत पराशर, अदिति चौधरी, दिनेश भट्ट और अरुण भारद्वाज अतिरिक्त न्यायाधीश होंगे. पहले दो न्यायाधीशों ने अंग्रेजी में, जबकि अन्य पांच ने हिंदी में शपथ ली.

केंद्र सरकार ने इन नियुक्तियों को 19 सितंबर को अधिसूचित किया था. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने आठ नामों की सिफारिश की थी, लेकिन अधिसूचना में सात नाम शामिल किए गए.