नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में लगाए गए ₹50,000 के जुर्माने को माफ करते हुए संबंधित वकीलों को दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन (DHCBA) के कर्मचारियों के बीच चाय और समोसे बांटने का निर्देश दिया है. यह शर्त 17 सितंबर 2026 के आदेश में रखी गई और इसका पालन एक सप्ताह के भीतर करना है.

मामला Indus Birra Beverages और उसके अधिकारियों से जुड़ा है. कंपनी ने Negotiable Instruments Act के तहत दर्ज आपराधिक शिकायत को रद्द कराने की मांग की थी. अदालत ने 20 अगस्त को याचिका खारिज कर दी थी और निचली अदालत के एक आदेश का पूरा खुलासा नहीं करने पर ₹50,000 की लागत लगाई थी.

इसके बाद याचिकाकर्ताओं ने लागत माफ करने के लिए आवेदन दिया. जस्टिस सौरभ बनर्जी ने आर्थिक लागत हटाने की अनुमति दी, लेकिन इसके साथ DHCBA के सभी कर्मचारियों को चाय और समोसे वितरित करने की शर्त जोड़ी.

मामले में याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता Bahar-U-Barqi के साथ राहुल पाल और शुभम प्रसाद पेश हुए, जबकि प्रतिवादी की ओर से Mathur Arora उपस्थित रहे.