दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का तीसरा रनवे 11R/29L रविवार, 20 सितंबर 2026 से फिर परिचालन में आ जाएगा. दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के अनुसार, रनवे का व्यापक पुनर्वास कार्य पूरा हो चुका है और इसे दोबारा शुरू करने के लिए जरूरी निरीक्षण, वैधता जांच तथा नियामकीय मंजूरियां मिल गई हैं.

सात महीने चला उन्नयन कार्य

रनवे पर फरवरी 2026 से काम चल रहा था. इसके तहत सतह की दोबारा परत बिछाने, पेवमेंट को मजबूत करने और 29L छोर पर स्थायी threshold displacement जैसे काम किए गए. इसके अलावा नया Rapid Exit Taxiway RET Z1 बनाया गया तथा airfield ground lighting, सिविल और इलेक्ट्रिकल ढांचे में सुधार किया गया.

DIAL के मुताबिक, इन बदलावों से विमान की आवाजाही अधिक सुचारु होने, runway occupancy time घटने और अलग-अलग मौसम स्थितियों में परिचालन भरोसेमंद बनने की उम्मीद है. रनवे 11R/29L को 2008 में सेवा में शामिल किया गया था और 2017 में इसकी मामूली मरम्मत हुई थी. पुनर्वास के दौरान DIAL ने DGCA, AAI, ATC, एयरलाइंस और अन्य संबंधित पक्षों के साथ समन्वय किया.