नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन से इतर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की. यह बैठक ऐसे समय हुई है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य और खाड़ी क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों को लेकर चिंता बनी हुई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पेजेशकियन ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर खोला जा सकता है, लेकिन इसके लिए अमेरिका को ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी और दबाव खत्म करना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध के जरिए अपने लक्ष्य हासिल न कर पाने के बाद अमेरिका आर्थिक और समुद्री दबाव का सहारा ले रहा है.
पेजेशकियन ने नई दिल्ली में अपने संबोधन और बातचीत के दौरान ईरान के राष्ट्रीय हितों से पीछे न हटने का संकेत दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान और ओमान होर्मुज के रास्ते साझा समुद्री मार्ग को लेकर एक व्यवस्था पर काम कर रहे हैं. इस संबंध में अरब देशों के विदेश मंत्रियों की ओमान में बैठक प्रस्तावित है.
