दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) से कथित रूप से जुड़े एक वांछित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 35 वर्षीय RK Regan Singh उर्फ गांधी के रूप में हुई है. उसके खिलाफ मणिपुर के थौबल थाने में UAPA के तहत मामले दर्ज हैं.

पुलिस ने बताया कि आरोपी मणिपुर का रहने वाला है और PLA से जुड़े होने के आरोप में तलाशा जा रहा था. गिरफ्तारी के बाद मणिपुर पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंची. आगे की कानूनी कार्रवाई संबंधित मामलों और जांच के आधार पर की जाएगी.

पुलिस टीम की जानकारी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई क्राइम ब्रांच की उस टीम ने की, जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर प्रकाश चंद कर रहे थे. टीम ने ACP राजकुमार और DCP क्राइम ब्रांच हर्ष इंदौरा की निगरानी में अभियान चलाया.

पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को मणिपुर में दर्ज UAPA मामलों में वांछित बताया है. आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया में होगी.