दिल्ली की एक उपभोक्ता आयोग ने मरीज की जांच और इलाज में लापरवाही के मामले में एक अस्पताल और दो डॉक्टरों को जिम्मेदार ठहराते हुए कुल ₹2 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया है. आयोग का फैसला 17 नवंबर 2026 के आदेश में आया.

मामले के अनुसार, मरीज को 22 जून 2014 को बुखार और पैर में दर्द की शिकायत के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 28 जून को किए गए chest CT scan में दाहिनी iliac fossa में mesenteric lymph nodes बढ़े हुए पाए गए थे, जिन्हें TB की ओर संकेत करने वाला बताया गया. विशेषज्ञ उपलब्ध न होने पर उसे दूसरे अस्पताल भेजा गया.

6 जुलाई को वहां पहुंचने के बाद मरीज की न्यूरोलॉजी, मेडिसिन, त्वचा, रूमेटोलॉजी और बायोप्सी समेत कई जांचें हुईं. आयोग के मुताबिक, पहले CT scan पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया और नया scan या TB से जुड़ी ताजा जांच नहीं कराई गई. 12 जुलाई को मरीज को ‘still under evaluation’ टिप्पणी के साथ छुट्टी दे दी गई, जबकि उसे मौखिक रूप से ठीक बताया गया था.

हालत में सुधार न होने पर मरीज ने दूसरे डॉक्टर से सलाह ली और आगे इलाज पर करीब ₹25,000 खर्च किए. आयोग ने कहा कि गलत या देरी से हुआ निदान मरीज को समय पर उपचार से वंचित कर सकता है. अस्पताल को डॉक्टरों के कृत्यों के लिए जिम्मेदार मानते हुए मुआवजे का आदेश दिया गया.