दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि 10 अक्टूबर 2026 को मेट्रो ट्रेन सेवाओं को न तो रद्द किया गया और न ही उनमें कटौती की गई. DMRC के जवाब के अनुसार, उस दिन शनिवार के मानक कार्यक्रम के तहत 271 ट्रेनें सेवा में लगाई गईं और पूरे नेटवर्क में 4,157 ट्रेन ट्रिप संचालित हुईं.
DMRC ने कहा कि ट्रेनों के संचालन की कुल मात्रा और ट्रिप की संख्या में कोई कमी नहीं की गई थी. यह जवाब उस समय दिया गया, जब विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों को बंद रखने और ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सवाल उठे थे.
स्टेशनों पर सीमित प्रतिबंध का दावा
मेट्रो प्रबंधन के मुताबिक, नेटवर्क के 85 प्रतिशत हिस्से को खुला रखा गया था. 45 में से 14 स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा निर्बाध जारी रहने की बात भी कही गई. बंद स्टेशनों के मामले में यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध होने का दावा किया गया.
सुप्रीम कोर्ट ने 9 अक्टूबर को अधिकारियों से कहा था कि विरोध-प्रदर्शन के बीच दिल्ली आने-जाने वाली Metro और ट्रेन सेवाओं पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जानी चाहिए. इसके बाद DMRC ने अपने परिचालन का यह विवरण अदालत के सामने रखा.
