दिल्ली-NCR में इस सीजन पहली बार ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान यानी GRAP के Stage-I को लागू किया गया है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को यह आदेश जारी किया.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का Air Quality Index (AQI) दोपहर 2 बजे 244 दर्ज किया गया. एक दिन पहले, 20 अक्टूबर को AQI 179 था और हवा ‘मध्यम’ श्रेणी में थी. 201 से 300 के बीच AQI को ‘खराब’ श्रेणी माना जाता है.
CAQM ने NCR की सभी संबंधित एजेंसियों को GRAP Stage-I के तहत निर्धारित कदम लागू करने, उनकी निगरानी करने और समीक्षा करने का निर्देश दिया है. आयोग ने कहा कि एजेंसियां कड़ी निगरानी रखें और प्रदूषण बढ़ने से रोकने के लिए मौजूदा उपायों को तेज करें.
नागरिकों से भी GRAP Stage-I के तहत जारी सिटीजन चार्टर का पालन करने की अपील की गई है. संशोधित GRAP व्यवस्था में Stage-I के तहत 25 कार्रवाइयां शामिल हैं. इनका उद्देश्य हवा की गुणवत्ता को और खराब होने से रोकना है.
