दिल्ली में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बाहर पंजीकृत गैर-BS-VI वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी. यह प्रतिबंध 1 नवंबर 2026 से लागू होकर 31 जनवरी 2027 तक प्रभावी रहेगा.

नियम के तहत दिल्ली के बाहर पंजीकृत BS-VI मानकों से नीचे वाले पेट्रोल और डीजल वाहन राजधानी में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में नियम लागू कराने के लिए संयुक्त जांच और प्रवर्तन व्यवस्था की तैयारी की है. गैर-अनुपालन वाले अंतरराज्यीय और इंटरसिटी बसों को सीमा पर ही डायवर्ट करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

CNG और इलेक्ट्रिक वाहनों को इस प्रवेश प्रतिबंध से छूट दी गई है. अधिकारियों ने वाहन मालिकों से वैध Pollution Under Control Certificate रखने की अपील की है. दिल्ली में ‘No PUC, No Fuel’ व्यवस्था भी लागू की जाएगी, जिसके तहत वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र के बिना ईंधन नहीं मिलेगा.

विंटर एक्शन प्लान 1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगा. इसके तहत अधिकृत पार्किंग स्थलों का शुल्क दोगुना करने, कार्यालयों में 50 प्रतिशत work from home और अलग-अलग समय पर कार्यालय संचालन जैसे उपाय भी शामिल हैं.