नई दिल्ली. दिल्ली ने अक्टूबर 2026 में आठ वर्षों के दौरान इस महीने का सबसे कम औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) दर्ज किया. पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, महीने का औसत AQI 166 रहा.

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में दिल्ली का औसत AQI 223 था. यह 2024 में 234, 2023 में 219, 2022 में 210 और 2021 में 173 दर्ज किया गया था. इससे पहले अक्टूबर 2020 में औसत AQI 265, 2019 में 234 और 2018 में 269 रहा था.

सरकारी बयान के अनुसार, जनवरी से अक्टूबर 2026 के दौरान दिल्ली में 220 दिन AQI ‘अच्छी से मध्यम’ श्रेणी में रहा. यह 2020 को छोड़कर 2018 के बाद इस अवधि में सबसे अधिक संख्या है.

केंद्र के अनुसार, वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए Commission for Air Quality Management (CAQM) संबंधित विभागों और एजेंसियों के साथ मिलकर प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण और कमी के उपायों पर काम कर रहा है. हालांकि, अक्टूबर का औसत 166 होने के बावजूद दिल्ली की हवा AQI की ‘मध्यम’ श्रेणी में आती है.