दिल्ली में Winter Action Plan लागू होने के पहले दिन प्रदूषण नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर कुल ₹68.4 लाख का जुर्माना और पर्यावरण मुआवजा लगाया गया. अधिकारियों के अनुसार, करीब 15,000 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 1,539 को सीमा बिंदुओं से वापस भेज दिया गया.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने गैर-दिल्ली के प्री-BS-VI वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध के तहत 14,930 वाहनों की जांच की. इस दौरान 127 चालान काटे गए और 62 वाहन जब्त किए गए. प्रवेश नियमों के उल्लंघन पर ₹2 लाख का जुर्माना लगाया गया. CNG, इलेक्ट्रिक और आवश्यक सेवाओं से जुड़े 740 वाहनों को छूट के तहत प्रवेश दिया गया.

वैध Pollution Under Control Certificate (PUCC) के बिना चल रहे वाहनों पर 566 चालान किए गए और ₹56.6 लाख का जुर्माना लगाया गया. इनमें दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 493 चालान के जरिए ₹49.3 लाख और परिवहन विभाग ने 73 चालान के जरिए ₹7.3 लाख वसूले.

निर्माण और विध्वंस स्थलों पर धूल नियंत्रण की जांच में 300 साइटों का निरीक्षण हुआ. 32 जगहों पर नियमों का उल्लंघन मिला. कुल 17 बंदी आदेश और 19 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, जबकि ₹9.8 लाख का पर्यावरण मुआवजा लगाया गया.