दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार, 18 नवंबर को शहर में प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को निगरानी व प्रवर्तन तेज करने के निर्देश दिए. बैठक दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) के Integrated Command and Control Centre में हुई.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सड़क की धूल, निर्माण गतिविधियों और वाहनों से होने वाले उत्सर्जन पर विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंने फील्ड निरीक्षण बढ़ाने, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई करने और धूल नियंत्रण उपायों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

समीक्षा बैठक में नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को सड़कों, फुटपाथों और सेंट्रल वर्ज पर जमा धूल, मिट्टी और गाद हटाने के लिए गहन सफाई तेज करने को कहा गया. अधिकारियों से कहा गया कि वायु गुणवत्ता में सुधार को प्रदूषण नियंत्रण अभियान में ढील का कारण न बनने दिया जाए.

यह समीक्षा ऐसे समय हुई है जब दिल्ली सरकार नवंबर में प्रदूषण की संभावित दूसरी गंभीर अवधि के लिए विभागों को तैयार कर रही है. CAQM के निर्देशों के तहत दिल्ली-NCR में धूल पैदा करने वाली कई निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर 5 से 20 नवंबर तक प्रतिबंध भी लागू रहा.