दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के दौरान मसौदा सूची से बाहर हुए करीब 47.6 लाख मतदाताओं में से लगभग 33 लाख मामलों का सत्यापन पूरा हो गया है. अधिकारियों के मुताबिक, नोटिस पाए 33.1 लाख मतदाताओं में 94 प्रतिशत से अधिक मामलों को अंतिम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए मंजूरी दी जा चुकी है.

31 अगस्त 2026 को जारी मसौदा मतदाता सूची में दिल्ली के करीब 1.45 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 47.7 लाख नाम शामिल नहीं थे. इनमें अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं को अलग-अलग श्रेणियों में रखा गया था.

सत्यापन प्रक्रिया में उन मतदाताओं के विवरण की भी जांच की गई, जिनके नाम 2002 की पिछली SIR सूची से नहीं मिल पाए या जिनके फॉर्म में तार्किक विसंगतियां मिली थीं. 25 नवंबर तक नाम जोड़ने के लिए करीब 3.38 लाख Form 6 आवेदन भी प्राप्त हुए हैं.

दावों और आपत्तियों के निपटारे की अंतिम समयसीमा 15 दिसंबर रखी गई है. दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची 22 दिसंबर 2026 को प्रकाशित होने की उम्मीद है.