दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के तहत रविवार, 18 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए गए. इन शिविरों का उद्देश्य मतदाताओं को मसौदा सूची में अपना नाम जांचने, नाम जुड़वाने और रिकॉर्ड में सुधार के लिए आवेदन करने की सुविधा देना था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) निर्धारित समय तक मौजूद रहे, लेकिन मतदाताओं की संख्या कम रही. कुछ केंद्रों पर इक्का-दुक्का लोग ही पहुंचे. अधिकारियों ने ऐसे मतदाताओं की सहायता की, जिन्हें सूची में नाम, पते या अन्य विवरण से जुड़ी समस्या थी.

दिल्ली में SIR से जुड़े काम के लिए 14,947 BLO और अन्य चुनावी अधिकारियों को तैनात किया गया है. चुनाव कार्यालय ने 25 अक्टूबर को भी इसी तरह के विशेष शिविर आयोजित करने की जानकारी दी है.

मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर है. पात्र नागरिकों से अपना नाम जांचने और जरूरत होने पर संबंधित फॉर्म जमा करने की अपील की गई है. नए मतदाताओं के लिए Form 6 के जरिए आवेदन की सुविधा उपलब्ध है.