दिल्ली के दो स्कूली छात्रों ने साधारण classroom fans को कम लागत वाले air purifiers में बदलने का तरीका विकसित किया है. Project Vayu के तहत तैयार filter की कीमत करीब ₹140 है और इसे मौजूदा table या wall fans के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है.

इस पहल की शुरुआत Sanskriti School के Class 12 छात्र Krish Aggarwal और Vasant Valley School के Class 11 छात्र Samarth Meattle ने की. उनका लक्ष्य उन स्कूलों में indoor air pollution से निपटना है, जहां महंगे air purifiers लगाना आसान नहीं है.

Project Vayu के अनुसार, इसके filters दिल्ली के वंचित स्कूलों में वितरित किए जा चुके हैं और 10 हजार से अधिक छात्रों को लाभ मिला है. Diana Award की 2026 Roll of Honour में Krish Aggarwal को भी शामिल किया गया है.

छात्रों ने बताया कि स्कूलों से approval लेना और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के बीच जगह बनाना अब भी बड़ी चुनौती है. उनका कहना है कि कई स्कूल high school students की विकसित की गई नई तकनीक को अपनाने को लेकर स्वाभाविक रूप से सतर्क रहते हैं.

यह पहल ऐसे समय सामने आई है जब दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर चिंता का विषय बना हुआ है. 11 नवंबर को शहर का 24 घंटे का औसत AQI 313 दर्ज किया गया था, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है.