यमुना में प्रदूषण रोकने के लिए नगर निगम ने दिल्ली के Old Delhi Zone में तीन अनधिकृत धोबी घाट सील कर दिए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई जांच के बाद यह कार्रवाई की गई. आने वाले दिनों में नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई हो सकती है.

जांच में कई धोबी घाटों पर Effluent Treatment Plants (ETP) के संचालन में कमी, दिल्ली Pollution Control Committee (DPCC) से जरूरी Consent to Operate नहीं लेने और Bureau of Indian Standards (BIS) के मानकों के अनुरूप साबुन-डिटर्जेंट का इस्तेमाल नहीं करने की बात सामने आई.

MCD ने उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों को शो-कॉज और अनुपालन नोटिस जारी किए हैं. नियमों का पालन नहीं होने पर सीलिंग समेत वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. ऐसे प्रतिष्ठानों के पानी और बिजली कनेक्शन काटने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है, जिसकी जानकारी BSES और Delhi Jal Board को दी गई है.

अधिकृत धोबी घाटों को DPCC मानकों का पालन करने और बिना उपचारित अपशिष्ट जल को नालों या जलस्रोतों में छोड़ने से रोकने का निर्देश दिया गया है.