नई दिल्ली में व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन की रैली टालने की अपील की है. संगठन ने रैली को 10-11 नवंबर या उसके बाद कराने का आग्रह किया है.
CTI का कहना है कि दीपावली खरीदारी के व्यस्त दौर में बड़ी रैली और यातायात प्रतिबंधों से मध्य व पुरानी दिल्ली के प्रमुख बाजारों में कारोबार प्रभावित हो सकता है. संगठन ने दावा किया कि रामलीला मैदान के करीब करीब 20 थोक और खुदरा बाजार प्रभावित होने की आशंका है.
व्यापारी संगठन के मुताबिक, रैली में बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों के आने से जाम तथा पार्किंग की समस्या बढ़ सकती है. CTI ने यह भी कहा कि यदि तारीख बदलना संभव न हो तो आयोजन स्थल बुराड़ी ग्राउंड किया जाए, जहां उसके अनुसार वाहनों की पार्किंग के लिए अधिक जगह उपलब्ध हो सकती है.
इससे पहले CTI राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी पत्र लिखकर रैली टालने की मांग कर चुका है. संगठन ने धनतेरस, दीपावली और भाई दूज से पहले बाजारों में निर्बाध आवाजाही की जरूरत बताई है.
