दिल्ली-एनसीआर में 23 नवंबर, 2026 को सुबह के समय हल्के कोहरे के साथ ठंड बढ़ने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के नई दिल्ली-सफदरजंग केंद्र के अनुसार न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 24 नवंबर को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक आने का अनुमान है.
मौसम विभाग ने 23 नवंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की संभावना जताई है. झारखंड और ओडिशा में भी 22-23 नवंबर को कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है. हालांकि, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए 23 नवंबर को कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है.
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 25 नवंबर को कई स्थानों पर धुंध या हल्का कोहरा और कुछ इलाकों में मध्यम कोहरा रह सकता है. 26 और 27 नवंबर को न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. विभाग ने 23 नवंबर के लिए दिल्ली में शीतलहर की चेतावनी नहीं दी है.
