दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग ने पीएचडी दाखिले के इंटरव्यू से जुड़ा नोटिफिकेशन वापस ले लिया है. यह फैसला प्रवेश प्रक्रिया को लेकर उठे विवाद के बाद लिया गया.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने 27 अक्टूबर की शाम को जारी नोटिस में अभ्यर्थियों को 28 अक्टूबर की सुबह 9:15 बजे इंटरव्यू के लिए रिपोर्ट करने को कहा था. नोटिस और इंटरव्यू के बीच समय बहुत कम होने के कारण अभ्यर्थियों को तैयारी और यात्रा के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल सका.

खास तौर पर बाहरी राज्यों से आने वाले छात्रों के लिए अगले दिन सुबह दिल्ली पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो सकता था. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, नोटिफिकेशन वापस लेने के बाद इंटरव्यू की नई तारीख या संशोधित कार्यक्रम की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.