पश्चिम बंगाल में ‘लिफाफा’ चुनाव चिह्न आवंटन को लेकर चल रहे विवाद पर कलकत्ता हाईकोर्ट में शुक्रवार, 25 सितंबर को होने वाली सुनवाई टल गई. मामले में इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) ने निर्वाचन आयोग के फैसले को चुनौती दी है.

विवाद की शुरुआत तब हुई जब आयोग ने उपचुनाव के लिए डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस को ‘लिफाफा’ चुनाव चिह्न आवंटित किया. ISF का कहना है कि उसने 2026 के विधानसभा चुनाव में इसी चिह्न का इस्तेमाल किया था और इसे दोबारा दिए जाने से उसके मतदाताओं में भ्रम की स्थिति बन सकती है.

पिछली सुनवाई में न्यायमूर्ति कृष्ण राव ने आयोग से पूछा था कि उपलब्ध 183 चुनाव चिह्नों में से इसी चिह्न का चयन क्यों किया गया और इसे सुरक्षित क्यों नहीं रखा गया. आयोग की ओर से कहा गया कि ISF पंजीकृत, लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त दल है, इसलिए उसके लिए चिह्न आरक्षित नहीं था.

डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस को ‘लिफाफा’ और ममता बनर्जी गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिह्न दिया गया है. दोनों गुट छह अक्टूबर के उपचुनावों में अलग-अलग चिह्नों पर मैदान में उतरेंगे.