नई दिल्ली में ग्लोबल ड्रायलैंड कांग्रेस 2026 गुरुवार, 10 सितंबर से शुरू होगी. तीन दिवसीय यह सम्मेलन 12 सितंबर तक चलेगा, जिसमें 800 से अधिक वैश्विक विशेषज्ञों के शामिल होने की उम्मीद है.
कांग्रेस का आयोजन National Agricultural Science Complex में किया जा रहा है. इसे Indian Council of Agricultural Research (ICAR) और International Crops Research Institute for the Semi-Arid Tropics (ICRISAT) संयुक्त रूप से आयोजित कर रहे हैं.
इस वर्ष सम्मेलन की थीम ‘Transforming Dryland Agriculture with South–South Cooperation’ है. कार्यक्रम में सूखा-प्रभावित क्षेत्रों की खेती को अधिक टिकाऊ और जलवायु-सहिष्णु बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श होगा.
छह प्रमुख विषयों पर चर्चा
सम्मेलन में सूखा-प्रभावित क्षेत्रों की कृषि, जलवायु परिवर्तन, भूमि क्षरण, जल संकट, बीज प्रणालियों और छोटे किसानों की आजीविका से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. आयोजन के दौरान शोधकर्ताओं, नीति-निर्माताओं, किसान संगठनों और कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य पक्षों के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी जोर रहेगा.
यह आयोजन ICAR और ICRISAT के बीच साझेदारी के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर से भी जुड़ा है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दुनिया की करीब 45 प्रतिशत भूमि शुष्क क्षेत्र में आती है और इन क्षेत्रों में दो अरब से अधिक लोग रहते हैं.
