नई दिल्ली स्थित IIT दिल्ली और Academy of Scientific and Innovative Research (AcSIR) ने अकादमिक तथा शोध सहयोग को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. इसका उद्देश्य दोनों संस्थानों की शैक्षणिक क्षमता, शोध विशेषज्ञता और उपलब्ध सुविधाओं को साझा मंच पर लाना है.
समझौते के तहत PhD, M.Tech. और MS(R) छात्रों के लिए संयुक्त supervision की व्यवस्था होगी. इन छात्रों को IIT दिल्ली और AcSIR से जुड़े किसी शोध संस्थान—जिनमें CSIR और ICMR के संस्थान भी शामिल हैं—के कम से कम एक-एक supervisor का मार्गदर्शन मिलेगा.
IIT दिल्ली और AcSIR के छात्र दूसरे संस्थान में coursework तथा research work कर सकेंगे. इसके लिए मेजबान संस्थान में अलग से प्रवेश लेने या tuition fee जमा करने की जरूरत नहीं होगी.
MoU में दोनों संस्थानों के faculty members के बीच साझा रुचि वाले विषयों पर संयुक्त शोध और research projects की भी संभावना रखी गई है. IIT दिल्ली के निदेशक प्रो. रंजन बनर्जी ने कहा कि यह सहयोग छात्रों और शिक्षकों को शोध सुविधाओं व विशेषज्ञता साझा करने का अवसर देगा. AcSIR के निदेशक प्रो. मनोज के. धर के अनुसार, इससे छात्रों को औद्योगिक प्रासंगिकता वाले शोध विषयों पर काम करने का अवसर मिल सकता है.
