नई दिल्ली स्थित Jamia Millia Islamia ने ऑनलाइन कक्षाओं की अवधि बढ़ाकर 24 नवंबर 2026 तक कर दी है. विश्वविद्यालय के 28 अक्टूबर को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, ऑड सेमेस्टर की पढ़ाई इस अवधि तक ऑनलाइन जारी रहेगी.

विश्वविद्यालय ने ऑड सेमेस्टर की एंड-सेमेस्टर परीक्षाएं भी ऑनलाइन कराने का फैसला किया है. प्रैक्टिकल, फील्डवर्क, प्रोजेक्ट वाइवा और माइनर प्रोजेक्ट वाइवा परीक्षाएं 25 से 30 नवंबर तक आयोजित होंगी. थ्योरी पेपर की परीक्षाएं 1 से 24 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन होंगी.

आदेश के मुताबिक, यह निर्णय डीन, विभागाध्यक्षों, निदेशकों और अन्य अधिकारियों की बैठक के बाद लिया गया. विश्वविद्यालय ने कहा कि कैंपस की स्थिति फिलहाल सामान्य अकादमिक गतिविधियों के लिए अनुकूल नहीं है और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन व्यवस्था जारी रखना जरूरी है.

शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर 2026 से 12 जनवरी 2027 तक रहेगा. इसके बाद ईवन सेमेस्टर की कक्षाएं 13 जनवरी 2027 से शुरू होंगी. विश्वविद्यालय ने संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन कक्षाओं और परीक्षाओं के सुचारु संचालन तथा छात्रों की उपस्थिति और अन्य रिकॉर्ड बनाए रखने के निर्देश दिए हैं.