नई दिल्ली: पटियाला हाउस कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान कथित मारपीट के मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत दी है. यह मामला कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान एक किशोर कार्यकर्ता के पिता के साथ कथित तौर पर हुई मारपीट से जुड़ा है. घटना 23 जून 2026 की बताई गई है.
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ प्रताप सिंह लालर ने जमानत के साथ कई शर्तें लगाई हैं. भारद्वाज को मामले, अपने बचाव या शिकायतकर्ता और उसके परिवार से संबंधित कोई पोस्ट, वीडियो, पॉडकास्ट, इंटरव्यू या अन्य सार्वजनिक बयान देने से रोका गया है. उन्हें शिकायतकर्ता, उसकी नाबालिग बेटी, परिवार और अभियोजन पक्ष के गवाहों से सीधे या परोक्ष संपर्क नहीं करने का भी निर्देश दिया गया है.
अदालत ने दिल्ली पुलिस की जांच में कुछ कमियों पर सवाल उठाते हुए जंतर-मंतर की CCTV फुटेज, पुलिस रिकॉर्डिंग, कॉल डिटेल और डिजिटल सामग्री की फोरेंसिक जांच सहित कई कदम उठाने को कहा है. नियमित जमानत या अंतरिम राहत बढ़ाने पर सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी.
