Microsoft की सेवाओं में आई वैश्विक तकनीकी गड़बड़ी का असर शुक्रवार, 13 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट से SpiceJet की कुछ उड़ानों पर पड़ा. एयरलाइन ने दिल्ली से रवाना होने वाली तीन उड़ानें रद्द कीं, जबकि दो अन्य उड़ानों में देरी हुई.
रद्द की गई उड़ानों में दिल्ली से पुणे, लेह और मुंबई जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं. दिल्ली से दरभंगा और दिल्ली से मुंबई जाने वाली दो SpiceJet उड़ानों के भी विलंबित होने की जानकारी सामने आई है.
Air India ने कहा कि वह Microsoft आउटेज की निगरानी कर रही है और उसकी उड़ान सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं. एयरलाइन के अनुसार, उसके संचार माध्यम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं. ईमेल प्राप्ति में रुकावट से बचने के लिए एयर India ने अपने ईमेल ट्रैफिक को अस्थायी रूप से दूसरे मार्ग पर भेजा है.
IndiGo और Akasa Air ने भी यात्रियों को उड़ान की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी है. दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी एयरलाइन से फ्लाइट स्टेटस की पुष्टि करने को कहा है. Microsoft ने Exchange Online और Teams से जुड़ी दिक्कतों की जांच शुरू करने की बात कही है.
