नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में 51 वर्षीय फल विक्रेता इंदल सोमवार सुबह मृत मिले. पुलिस के अनुसार, उनका शव मिलान सिनेमा के पास एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया.

पुलिस को सुबह 6:24 बजे इस संबंध में PCR कॉल मिली थी. इंदल करमपुरा के रहने वाले थे और अकेले रहते थे. उनकी पत्नी और बेटे उत्तर प्रदेश में अलग रहते हैं.

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इंदल अवसाद से जूझ रहे थे. अधिकारियों ने कहा कि अब तक किसी तरह की साजिश या बाहरी हस्तक्षेप के सबूत सामने नहीं आए हैं.

DDU अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया. पुलिस ने मामले की जांच से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी साझा नहीं की है.