राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर 2,000 वर्ग मीटर से अधिक कमर्शियल स्पेस को लाइसेंस पर देने के लिए टेंडर जारी किया है. यह स्पेस दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के स्टेशन परिसर में उपलब्ध कराया जाएगा.

आधिकारिक ई-टेंडर रिकॉर्ड के अनुसार, निविदा का संदर्भ DM/RRB/COR-OF/321 है. टेंडर 10 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित हुआ था. बोली जमा करने की प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तारीख 12 नवंबर 2026, दोपहर 3 बजे तक है. तकनीकी और वित्तीय बोलियां 13 नवंबर को खोली जाएंगी.

टेंडर में भाग लेने वालों को 11,800 रुपये की निविदा फीस और 18.50 लाख रुपये की बयाना राशि जमा करनी होगी. बोली की वैधता 180 दिन रखी गई है. इच्छुक कारोबारी सरकारी ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर उपलब्ध टेंडर दस्तावेज, पात्रता शर्तें और BOQ देखकर आवेदन कर सकते हैं.

NCRTC के मुताबिक, इस प्रक्रिया के जरिए स्टेशन परिसर में रिटेल, खान-पान और यात्री सुविधाओं से जुड़ी व्यावसायिक गतिविधियों के लिए जगह उपलब्ध कराई जाएगी.