नई दिल्ली में अमेरिकी मरीन कॉर्प्स की 251वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर शामिल हुए. कार्यक्रम में अमेरिकी सेवा सदस्यों, आमंत्रित अतिथियों और अन्य मित्रों ने भाग लिया.
यह आयोजन अमेरिकी दूतावास के Marine Security Guard Detachment की मेजबानी में वार्षिक Marine Corps Birthday Ball के रूप में हुआ. समारोह में मरीन कॉर्प्स की सेवा, साहस और बलिदान की परंपरा को रेखांकित किया गया. अमेरिकी मरीन कॉर्प्स की स्थापना 10 नवंबर, 1775 को हुई थी.
राजदूत गोर ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि उन्हें अमेरिकी मरीन जवानों और मित्रों के साथ इस अवसर को मनाने का सम्मान मिला. उन्होंने समारोह की मेजबानी के लिए Marine Security Guard Detachment का आभार जताया.
कार्यक्रम में John Wayne Walding विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए. अमेरिकी दूतावास के अनुसार, Silver Star से सम्मानित और पूर्व Green Beret Walding ने अपने अनुभवों के जरिए दृढ़ता और अमेरिकी भावना पर बात रखी.
