नई दिल्ली, 16 अक्टूबर. दिल्ली के उपराज्यपाल तारणजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को MCD के पुरानी दिल्ली जोन में नागरिक सुविधाओं और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को ठोस कचरा प्रबंधन मजबूत करने और कचरे का स्रोत स्तर पर प्रभावी पृथक्करण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान लाल किले के पास स्थित Reduce, Reuse, Recycle (RRR) केंद्र, चांदनी चौक का पैदल क्षेत्र, विजय घाट का कबूतर दाना केंद्र और बेला रोड स्थित Integrated Transit Station समेत कई स्थानों की व्यवस्थाएं देखी गईं.

एलजी ने क्षेत्र में जमीनी स्तर पर सफाई बनाए रखने और नागरिक सुविधाओं की नियमित निगरानी पर जोर दिया. अधिकारियों से कचरा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने तथा सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता पर लगातार ध्यान देने को कहा गया.