नई दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार, 1 नवंबर को INDIA ब्लॉक की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली आयोजित की गई. रैली से पहले विपक्षी दलों के कई नेता मिंटो रोड-​​कनॉट प्लेस क्षेत्र से खुले वाहन में रामलीला मैदान की ओर बढ़े. उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रैली में केंद्र सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला. उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर सरकार को घेरा. विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी दोहराई.

INDIA ब्लॉक का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR में अनियमितताएं हुई हैं. विपक्ष ने SIR प्रक्रिया रोकने, कथित तौर पर हटाए गए मतदाताओं के नाम बहाल करने और चुनावों में पेपर बैलेट की वापसी समेत कई मांगें रखी हैं.

दिल्ली पुलिस ने रैली को सशर्त अनुमति दी थी. कार्यक्रम को शाम 5 बजे तक समाप्त करना, भीड़ प्रबंधन, CCTV निगरानी और venue से किसी अन्य स्थान की ओर जुलूस नहीं निकालना अनुमति की प्रमुख शर्तों में शामिल था.