नई दिल्ली, 8 नवंबर. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न से सम्मानित लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने आडवाणी को भारतीय राजनीति का वरिष्ठ और मार्गदर्शक नेता बताते हुए उनके दीर्घ सार्वजनिक जीवन को याद किया.

रेखा गुप्ता ने कहा कि आडवाणी का जीवन राष्ट्र को सर्वोपरि रखने, वैचारिक प्रतिबद्धता और संगठन के प्रति समर्पण का उदाहरण है. उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने में आडवाणी की भूमिका का भी उल्लेख किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण उस लंबे संघर्ष और संकल्प की ऐतिहासिक परिणति है तथा इस यात्रा के प्रमुख नेताओं में आडवाणी का नाम सम्मान के साथ लिया जाएगा.

उन्होंने भगवान श्रीराम से आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की और कहा कि देश को उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन आगे भी मिलता रहे.

लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को हुआ था. 8 नवंबर 2026 को उन्होंने 99 वर्ष पूरे कर जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. उन्हें 2024 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था.