नई दिल्ली: बिजली कनेक्शन से जुड़े विवादों के समाधान के लिए 25 अक्टूबर को रोहिणी में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी. इसका आयोजन टाटा पावर-डीडीएल की ओर से किया जा रहा है.

लोक अदालत में बिजली चोरी और बकाया बिलों के कारण काटे गए कनेक्शनों से जुड़े मामलों की सुनवाई होगी. विवादित बिलों और बकाया राशि के मामलों को आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिल सके.

सुनवाई सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक स्थायी लोक अदालत-1, सब-स्टेशन बिल्डिंग, सेक्टर-13, रोहिणी में होगी. उपभोक्ताओं को अपने लंबित विवाद से संबंधित बिल, फोटो पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे.

बिजली चोरी से जुड़े मामलों के लिए उपभोक्ता 19124 हेल्पलाइन या eac.care@tatapower-ddl.com पर संपर्क कर सकते हैं. कटे हुए कनेक्शन और बकाया बिल से संबंधित विवादों के लिए customercare@tatapower-ddl.com पर ईमेल भेजने की सुविधा भी दी गई है.