अमरावती स्थित एसआरएम यूनिवर्सिटी-एपी ने आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) के साथ मिलकर UNITES Global Innovation Society शुरू करने की घोषणा की है. विश्वविद्यालय के अनुसार, इसका पूरा नाम United Network for Sustainable Development Solutions है और इसका उद्देश्य वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, उद्योग, सरकार तथा युवा शोधकर्ताओं को साझा मंच पर लाना है.
विश्वविद्यालय का Centre for Interdisciplinary Research (CIDR) इस सोसाइटी की संस्थापक और मेजबान संस्था होगा. पहल में सहयोगी शोध, वैज्ञानिक संवाद, नवाचार और जनभागीदारी पर जोर दिया गया है.
दिसंबर में होगा UNITES 2026
नई सोसाइटी के तहत पहला प्रमुख आयोजन UNITES 2026 होगा. ‘Uniting Interdisciplinary Trends in Emerging Science’ नाम का यह सम्मेलन 27 से 29 दिसंबर 2026 तक एसआरएम यूनिवर्सिटी-एपी परिसर में आयोजित करने की योजना है. इसका विषय ‘Physics at the Interfaces of Matter, Light and Life’ रखा गया है.
आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन में भौतिकी के साथ सामग्री विज्ञान, फोटोनिक्स, जैव-भौतिकी और डेटा-आधारित शोध के मेल पर चर्चा होगी. इसके साथ VIGYAN SETU राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी भी प्रस्तावित है, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम लोगों को वैज्ञानिक शोध तथा उभरती तकनीकों से जोड़ने का लक्ष्य है.
