सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यमुना में बढ़ते प्रदूषण पर गंभीर चिंता जताई और कहा कि नदी की सफाई पर भारी रकम खर्च होने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ. अदालत के अनुसार यमुना और उससे जुड़े 520 नालों की स्थिति उन शहरों और बस्तियों की नागरिक व्यवस्था की कमियों को दर्शाती है, जहां से अपशिष्ट नदी में पहुंचता है.

अदालत ने बताया कि दिल्ली के 37 Sewage Treatment Plants में से कोई भी Central Pollution Control Board के निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करता. इनमें केवल पांच संयंत्र बैक्टीरियोलॉजिकल सीमा के अनुरूप पाए गए.

सुप्रीम कोर्ट ने यमुना के O-Zone को ‘ग्रीन जोन’ के रूप में सुरक्षित रखने और संभव होने पर इसे नदी के उद्गम से गंगा में मिलने तक ऊपर-नीचे विस्तारित करने पर जोर दिया. इस क्षेत्र में भविष्य में स्थायी निर्माण पर रोक रहेगी, हालांकि हरित पार्क और जरूरी सार्वजनिक बुनियादी ढांचा इसकी सीमा में रह सकते हैं.

अदालत ने सभी STP, CETP और सरकारी बायोगैस संयंत्रों में स्मार्ट ऊर्जा मीटर, इनफ्लो-आउटफ्लो मीटर और लगातार सेंसर लगाने का निर्देश दिया. डेटा CPCB और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर लाइव अपलोड करना होगा.