दिल्ली के तिलक नगर इलाके में शनिवार, 19 सितंबर 2026 की तड़के एक मकान में आग लगने के बाद LPG सिलिंडर फट गया. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.
अधिकारियों के अनुसार, घटना सुबह करीब 3:25 बजे शाहपुरा की गली नंबर 11 में स्थित एक ग्राउंड-प्लस-टू-मंजिला मकान में हुई. आग इमारत के भूतल पर लगी थी. इसके बाद LPG सिलिंडर में विस्फोट हुआ, जिससे एक व्यक्ति की जान चली गई.
घटना की सूचना करीब 4:30 बजे फायर विभाग को मिली. दिल्ली फायर सर्विस ने राहत और बचाव के लिए एक वाटर टेंडर, एक ब्रीदिंग अपरेटस फायर टेंडर और एक वाटर बाउजर मौके पर भेजा.
प्रारंभिक जानकारी में मृतक की उम्र की पुष्टि नहीं हुई है. आग लगने के कारण और हादसे की अन्य परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
