2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा मामले की कथित बड़ी साजिश से जुड़े आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. दोनों ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उनकी नियमित जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गई थीं.
उपलब्ध न्यायिक रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों Special Leave Petitions 4 नवंबर 2026 को दाखिल की गईं. उमर खालिद की याचिका डायरी नंबर 70020/2026 और शरजील इमाम की याचिका डायरी नंबर 70106/2026 के रूप में दर्ज है. फिलहाल दोनों मामले ‘Cases under Defect List’ के रूप में सूचीबद्ध हैं.
दिल्ली हाईकोर्ट की खंडपीठ ने 30 सितंबर 2026 को उनकी अपीलें खारिज की थीं. इससे पहले निचली अदालत ने 4 जुलाई 2026 को नियमित जमानत देने से इनकार किया था.
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 5 जनवरी 2026 को उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं दी थी, जबकि कुछ अन्य आरोपियों को सशर्त राहत मिली थी. अब दोनों की नई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आगे की सुनवाई और सूचीबद्धता का इंतजार है.
