चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के 12-13 सितंबर के भारत दौरे से पहले उनकी सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़ी तैयारियां तेज कर दी गई हैं. BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली आ रहे जिनपिंग के लिए चीन से उनकी आधिकारिक कार और अन्य जरूरी सामान पहले ही भेजे गए.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन ने करीब 10 दिन पहले एक विमान के जरिए होंगकी ‘रेड फ्लैग’ स्टेट लिमोजिन, एक बैकअप कार और संचार उपकरण दिल्ली भेजे. इसी वजह से इस काफिले को सुरक्षा के लिहाज से ‘चलता-फिरता किला’ कहा जा रहा है, हालांकि वाहन की विस्तृत सुरक्षा तकनीक सार्वजनिक नहीं की गई है.

जिनपिंग के साथ 67 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के आने की जानकारी है. इसमें वरिष्ठ नेता, राजनयिक, सुरक्षा अधिकारी और मेडिकल स्टाफ शामिल बताए गए हैं. चीनी राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और कई गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विदेशी प्रतिनिधिमंडलों को संचार उपकरण लाने के लिए भारतीय दूरसंचार विभाग की मंजूरी जरूरी होती है. सैटेलाइट संचार उपकरणों की अनुमति नहीं है, जबकि कुछ हथियारों और एंटी-ड्रोन उपकरणों पर भी नियम लागू हैं.