नई दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में ‘युगे युगीन भारत संग्रहालय’ विकसित करने की परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है. आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 11 नवंबर 2026 को लगभग ₹3,230 करोड़ की अनुमानित लागत वाली योजना को स्वीकृति दी.

संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, संग्रहालय भारत की सभ्यतागत यात्रा, विविधता और सांस्कृतिक विरासत को एकीकृत रूप में प्रस्तुत करेगा. इसके लिए ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक भवनों का अनुकूली पुन: उपयोग किया जाएगा, ताकि उनकी वास्तुकला और विरासत महत्व को संरक्षित रखा जा सके.

परियोजना को वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 के बीच चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. नॉर्थ ब्लॉक में ‘अलंकरण’ विषय पर पहली गैलरी 2027 के उत्तरार्ध में जनता के लिए खोलने का लक्ष्य है. इसके बाद मॉड्यूलर तरीके से अन्य गैलरियां जोड़ी जाएंगी.

संग्रहालय के लिए राष्ट्रीय संग्रहालय, संस्कृति मंत्रालय के अन्य संग्रहालयों, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के 52 स्थल संग्रहालयों, राज्य संग्रहालयों और निजी संग्रहों से लगभग 18 लाख वस्तुओं की पहचान की गई है.