L’Oréal Paris का Le Défilé 2026 पेरिस फैशन वीक के दौरान 28 सितंबर को आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम Place Joffre में एफिल टावर के सामने होगा. ब्रांड के अनुसार, इस बार शो की थीम ‘Express Your Worth’ रखी गई है, जिसमें बहनापा, विविधता और समावेशन पर जोर दिया जाएगा.
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ऐश्वर्या राय बच्चन की रनवे पर वापसी होगी. वह L’Oréal Paris की एंबेसडर हैं. ब्रांड ने उनकी वापसी को आत्मविश्वास, व्यक्तिगत पहचान और महिलाओं को अपनी शर्तों पर सुंदरता परिभाषित करने के संदेश से जोड़ा है.
Le Défilé की शुरुआत 2017 में हुई थी. 2026 के आयोजन में ऐश्वर्या के अलावा Simone Ashley, Marie Bochet, Viola Davis, Cara Delevingne, Jane Fonda, Bebe Vio Grandis, Luma Grothe, Kendall Jenner, Aja Naomi King, Eva Longoria और Andie MacDowell के शामिल होने की जानकारी दी गई है.
भारतीय उपभोक्ताओं के लिए नई लिपस्टिक कलेक्शन
रनवे शो के साथ L’Oréal Paris अपनी Runway Matte Collection पेश करेगा. इसमें Infallible Matte Resistance Liquid Lipstick के पांच नए शेड शामिल होंगे, जिन्हें भारतीय त्वचा टोन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. कलेक्शन का प्रमुख शेड 423 Audacious Red है, जिसे पेरिस फैशन वीक के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन के इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई है.
भारत में इस कलेक्शन और Le Défilé के अनुभव को बढ़ाने के लिए ब्रांड ने Amazon को ऑनलाइन और Lifestyle Stores को ऑफलाइन पार्टनर बनाया है. अक्टूबर में मुंबई में ब्रांड का पहला मास्टरक्लास भी आयोजित किया जाएगा. इसमें क्रिएटर्स और ग्राहकों को Le Défilé की कला तथा नई कलेक्शन की तैयारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी.
