अभिनेता अजय देवगन की मुंबई के जुहू स्थित संपत्ति को लेकर उनकी टीम ने BMC की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी है. टीम ने स्पष्ट किया कि जिस संपत्ति पर कार्रवाई की बात सामने आई है, वह अजय देवगन का घर नहीं, बल्कि किराये पर दी गई अलग यूनिट है.
टीम के बयान के अनुसार, संबंधित संपत्ति के लिए BMC से जरूरी अनुमतियां लेने की प्रक्रिया अपनाई गई है. टीम ने कहा कि वे लागू नियमों, विनियमों और दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं. BMC की ओर से जिन बदलावों, alterations और modifications को हटाने या ठीक करने को कहा गया था, उन्हें पूरा किए जाने का भी दावा किया गया है.
7,802 वर्ग फुट की संपत्ति पर नोटिस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह संपत्ति करीब 7,802 वर्ग फुट में फैली है और Kapol Co-operative Housing Society में स्थित है. संपत्ति अजय देवगन और उनकी मां वीणा देवगन के नाम बताई गई है.
BMC के K/West वार्ड ने 10 सितंबर 2026 को मुंबई नगर निगम अधिनियम की धारा 354A के तहत नोटिस जारी किया था. नोटिस में संपत्ति पर कथित अनधिकृत additions और alterations का उल्लेख किया गया था. मालिकों को काम तुरंत रोकने और 24 घंटे के भीतर जरूरी अनुमति या दस्तावेज पेश करने को कहा गया था. नोटिस में यह भी कहा गया था कि नियमों के विपरीत निर्माण को मालिकों के जोखिम और खर्च पर हटाया जा सकता है.
6 अक्टूबर 2026 के speaking order में designated officer ने मालिकों का जवाब स्वीकार नहीं किया. आदेश के अनुसार, निर्माण को वैध साबित करने वाले या सक्षम प्राधिकरण की अनुमति दर्शाने वाले दस्तावेज जमा नहीं किए गए थे. इसके बाद civic body ने काम को अनधिकृत मानते हुए उसे तत्काल हटाने का निर्देश दिया.
