अभिनेता अर्जुन कपूर ने lifestyle watch brand London Fog Watches के साथ long-term partnership की है. इस साझेदारी के तहत वह ब्रांड का चेहरा बनने के साथ-साथ Watches के Co-Creative Director की भूमिका भी निभाएंगे. भारत में इस association की देखरेख Brandzstorm India Marketing करेगी.

London Fog Watches, Iconix India के स्वामित्व वाला ब्रांड है. Iconix India, Iconix International और Reliance Brands का joint venture है. साझेदारी का उद्देश्य भारत में ब्रांड की मौजूदगी बढ़ाना और lifestyle तथा fashion watches के क्षेत्र में उपभोक्ताओं तक इसकी पहुंच मजबूत करना है.

घड़ियों के डिजाइन में योगदान देंगे अर्जुन कपूर

Co-Creative Director के रूप में अर्जुन कपूर London Fog Watches की टीम के साथ product design, creative direction और consumer initiatives पर काम करेंगे. वह ब्रांड की घड़ियों के लिए तैयार की जाने वाली limited-edition collection के design, styling और overall aesthetic को आकार देने में भी शामिल होंगे.

ब्रांड के अनुसार, इस collection में अर्जुन कपूर की व्यक्तिगत शैली और London Fog Watches के मौजूदा design approach का मेल दिखाई देगा. यह साझेदारी अभिनेता की भूमिका को केवल promotional campaigns तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि उन्हें उत्पादों और creative decisions में भी योगदान का अवसर देगी.

Brandzstorm India Marketing के CEO और Founder Ujjval Saraf ने कहा कि यह association पारंपरिक celebrity partnership से आगे जाकर अर्जुन कपूर को ब्रांड के विकास में meaningful भूमिका देने के लिए तैयार की गई है. उनके मुताबिक, अभिनेता की style, culture और contemporary Indian consumer की समझ creative और product direction में उपयोगी होगी.

अर्जुन कपूर ने कहा कि personal style उन details से बनती है, जिन्हें व्यक्ति अपने तरीके से चुनता है और watch उनमें से एक है. उनके अनुसार, London Fog Watches का classic design और products तथा creative direction में योगदान का अवसर इस partnership की खास वजह है.

भारत में ब्रांड अपनी पहुंच digital platforms, modern retail और प्रमुख e-commerce channels के जरिए बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है. साझेदारी के तहत अर्जुन कपूर digital, social media, retail और अन्य consumer platforms पर चलने वाले campaigns का हिस्सा होंगे.