अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने World Economic Forum की Young Global Leaders (YGL) community के Class of 2024 से अपना जुड़ाव पूरा होने की जानकारी साझा की है. उन्होंने Dubai में आयोजित भविष्य के नेताओं की वार्षिक बैठक में हिस्सा लिया और इस अवसर पर सोशल मीडिया पर तस्वीरों के साथ एक लंबा आभार संदेश पोस्ट किया.

भूमि ने लिखा कि पिछले कुछ दिन उनके लिए संतोषजनक, ऊर्जा देने वाले और उद्देश्यपूर्ण रहे. उन्होंने बताया कि इस community के जरिए उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे ऐसे लोगों से मिलने का अवसर मिला, जिनका लक्ष्य दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाना है.

अभिनेत्री के मुताबिक, YGL से जुड़े अनुभवों के बाद उन्हें नए विचार, संभावित सहयोग और लंबे समय तक कायम रहने वाली दोस्ती मिलती है. उन्होंने यह भी कहा कि इस community के सदस्य एक-दूसरे से सीखने के साथ अपने-अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित करते हैं.

भूमि ने इस साल की बैठक को खास बताते हुए कहा कि वह आधिकारिक तौर पर YGL alumna बन गई हैं. उनके अनुसार, एक अध्याय भले ही समाप्त हुआ हो, लेकिन सीखने की प्रक्रिया, यात्रा और community से जुड़ाव जारी रहेगा. उन्होंने YGL से जुड़े लोगों को ऐसा समुदाय बताया, जो सदस्यों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है और जरूरत पड़ने पर जमीन से जुड़े रहने की याद भी दिलाता है.

फिल्मों से आगे सामाजिक मुद्दों पर सक्रियता

अभिनय के अलावा भूमि gender-based violence और climate crisis जैसे मुद्दों पर भी अपनी राय रखती रही हैं. वह शिक्षा तक पहुंच बेहतर बनाने से जुड़े प्रयासों से भी जुड़ी रही हैं, जिनमें मध्य प्रदेश में tribal school बनाने की दिशा में किया गया काम शामिल है.

अपने संदेश के अंत में उन्होंने इस community से मिले लोगों, दोस्ती और आगे सीखने तथा समाज से जुड़े मुद्दों में योगदान देने के अवसरों के लिए आभार व्यक्त किया.