Prime Video ने ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज़ ‘Bloodaxe’ की पहली झलक जारी की है. ‘Vikings’ के निर्माता Michael Hirst की यह आठ एपिसोड की सीरीज़ 2027 की शुरुआत में दुनियाभर में रिलीज़ होगी. इसे 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम किया जाएगा.
सीरीज़ की कहानी 10वीं सदी के नॉर्स योद्धा Erik Bloodaxe और उनकी पत्नी Gunnhild के इर्द-गिर्द बुनी गई है. दोनों राजनीतिक प्रतिद्वंद्विताओं, विश्वासघात और बदलते गठबंधनों के बीच नॉर्वे को एकजुट करने और सत्ता हासिल करने की कोशिश करते हैं. कहानी में युद्ध और राजनीतिक महत्वाकांक्षा के साथ प्राचीन भविष्यवाणी का तत्व भी शामिल है.
Bloodaxe का दायरा केवल नॉर्वे तक सीमित नहीं रहेगा. इसमें पड़ोसी स्कैंडिनेवियाई राज्यों के शासकों के साथ Wessex के King Athelstan को भी दिखाया जाएगा. Xavier Molyneux Erik Bloodaxe की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि ‘Bridgerton’ की Jessica Madsen Gunnhild के किरदार में नजर आएंगी.
कलाकारों में Levi Miller, Erik के छोटे सौतेले भाई Haakon the Good की भूमिका में हैं. Jesper Christensen, Erik के पिता और नॉर्वे के पहले राजा Harald Fairhair का किरदार निभा रहे हैं. Rod Hallett, Wessex के King Athelstan की भूमिका में हैं. Karlis Arnolds Avots योद्धा-कवि Egil Skallagrímsson और Alina Tomnikov shield-maiden Greta का किरदार निभाएंगी.
Michael Hirst ने सीरीज़ बनाई, लिखी और executive produce की है. उनके बेटे Horatio Hirst इसके co-creator और co-showrunner हैं. Frederick E.O. Toye शुरुआती एपिसोड का निर्देशन करेंगे.
सीरीज़ के दूसरे सीज़न को जून 2026 में ही मंजूरी मिल चुकी है. इसका फिल्मांकन आयरलैंड के County Wicklow में चल रहा है.
