BTS के सदस्य V और जुंगकुक ने अपने ARIRANG World Tour के दौरान भारतीय फिल्म RRR के लोकप्रिय गाने Naatu Naatu की हुक स्टेप दोहराई. दोनों का यह डांस वीडियो सामने आने के बाद RRR की आधिकारिक टीम ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके प्रति आभार जताया.
RRR के आधिकारिक अकाउंट ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, “ForeveRRR! The #NaatuNaatu fever never stops! Thank you #Taehyung and #Jungkook for the love.” वीडियो में V और जुंगकुक कॉन्सर्ट के दौरान इस गाने की मशहूर कोरियोग्राफी करते नजर आते हैं.
V को पसंद हैं भारतीय फिल्में
यह वीडियो हाल की रिकॉर्डिंग नहीं, बल्कि BTS के ARIRANG World Tour का पुराना क्लिप बताया गया है. इसके कुछ समय पहले V ने Weverse पर प्रशंसकों से बातचीत के दौरान भारतीय सिनेमा के प्रति अपनी पसंद का जिक्र किया था. उन्होंने आमिर खान की 3 Idiots और Dangal के साथ RRR का नाम अपनी पसंदीदा भारतीय फिल्मों में लिया था. V ने यह भी बताया था कि उन्होंने RRR के गाने की कोरियोग्राफी याद कर रखी है.
जुंगकुक इससे पहले 2023 में Weverse Live के दौरान Naatu Naatu बजा चुके हैं. इस वजह से भारतीय प्रशंसकों के बीच BTS और RRR से जुड़ी यह बातचीत पहले भी चर्चा में रही है.
SS राजामौली की 2022 में रिलीज हुई RRR में राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिकाओं में थे. MM कीरवानी के संगीत और चंद्रबोस के बोल वाला Naatu Naatu 2023 में 95वें Academy Awards में Best Original Song का पुरस्कार जीतने वाला पहला भारतीय गीत बना. इसे Golden Globe में भी Best Original Song का सम्मान मिला था.
