अभिनेत्री Cate Blanchett और उनके पति, playwright Andrew Upton को Cornwall स्थित अपनी संपत्ति में इको-गार्डन विकसित करने की मंजूरी मिल गई है. स्थानीय निवासियों और पर्यावरण विशेषज्ञों की आपत्तियों के बाद प्रस्ताव में बदलाव किए गए, जिनमें स्थानीय पौधों का इस्तेमाल, bat boxes और चमगादड़ों के अनुकूल कम ऊंचाई वाली रोशनी शामिल है.

2020 में खरीदी थी संपत्ति

Blanchett और Upton ने 2020 में Mawgan Porth के समुद्रतटीय गांव में स्थित संपत्ति करीब 1.6 मिलियन पाउंड में खरीदी थी. पत्थर से बने इस cottage को Bobtails या Bob Tails कहा जाता है. बाद में दंपती ने मौजूदा इमारत को हटाकर उसकी जगह पांच-बेडरूम वाला eco-home बनाने की अनुमति मांगी थी. इस पुनर्निर्माण योजना को 2022 में मंजूरी मिली थी.

घर के निर्माण के दौरान स्थानीय लोगों ने भारी मशीनों, ड्रिलिंग और लगातार हो रहे शोर को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं. कुछ निवासियों ने आरोप लगाया कि निर्माण गतिविधियों से खाड़ी में छुट्टियां बिताने वाले लोगों को परेशानी हुई. वास्तुकारों की ओर से कहा गया था कि कुछ व्यवधान आसपास चल रहे दूसरे निर्माण कार्यों से भी जुड़े हो सकते हैं.

स्थानीय लोगों ने पास के meadow क्षेत्र से जुड़े प्रस्ताव पर भी चिंता जताई थी. उनका कहना था कि इससे पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील तटीय भूमि पर असर पड़ सकता है और प्राकृतिक आवास को नुकसान पहुंचने का खतरा है. इस अलग meadow planning application को दंपती ने जून 2024 में वापस ले लिया था.

रोशनी के डिजाइन में बदलाव

दंपती ने इस साल जनवरी में landscaping, lighting और shutters से जुड़ी शर्तों को पूरा करने के लिए नया आवेदन दिया. पर्यावरण विशेषज्ञों ने चिंता जताई कि शुरुआती outdoor lighting स्थानीय क्षेत्र में भोजन तलाशने वाले चमगादड़ों को प्रभावित कर सकती है. इसके बाद उस प्रस्ताव को वापस लेकर मई में संशोधित डिजाइन जमा किया गया.

संशोधित योजना में नीचे की ओर रोशनी देने वाली, कम ऊंचाई की warm-white LED path lights शामिल की गईं. इनकी ऊंचाई 300 मिलीमीटर तक सीमित रखी गई है. Cornwall Council ने जुलाई में इस संशोधित इको-गार्डन योजना को मंजूरी दी.

स्वीकृत लैंडस्केपिंग में grass driveway, greenstone pavers, Cornish granite steps, hardwood decking और Corten steps शामिल हैं. योजना में sea thrift और olearia bushes जैसे स्थानीय पौधों के साथ Cornish boulders लगाने का भी प्रावधान है. संपत्ति के इको-फ्रेंडली डिजाइन में sedum roof और ground-source heat pumps का भी उल्लेख है.