मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार ने Netflix से भारत में पाकिस्तानी मूल की फिल्मों और वेब सीरीज को उपलब्ध नहीं कराने को कहा है. अधिकारियों ने कथित तौर पर प्लेटफॉर्म से जून 2025 में दिए गए उस आश्वासन का पालन करने को कहा है, जिसमें Netflix ने भारत में पाकिस्तानी मूल की कोई फिल्म या सीरीज उपलब्ध नहीं कराने की बात कही थी.

यह घटनाक्रम Netflix की आगामी पाकिस्तानी सीरीज ‘Jo Bachay Hain Sang Samait Lo’ को लेकर उठे विवाद के बीच सामने आया है. सीरीज में Fawad Khan, Mahira Khan, Hania Aamir और Sanam Saeed समेत कई कलाकार हैं. Netflix ने इसे 4 दिसंबर 2026 से रिलीज करने की घोषणा की है, लेकिन भारत में इसकी स्ट्रीमिंग को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है.

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 8 मई 2025 को OTT प्लेटफॉर्म और डिजिटल माध्यमों को पाकिस्तान मूल की वेब सीरीज, फिल्मों, गानों, पॉडकास्ट और अन्य स्ट्रीमिंग सामग्री बंद करने की सलाह दी थी. यह सलाह अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद जारी की गई थी. Netflix की ओर से भारत में सीरीज की उपलब्धता पर कोई स्पष्ट सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है.