दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए. यह दौरा उनके दूसरे बच्चे के जन्म से पहले का बताया जा रहा है. मंदिर की तस्वीरों और वीडियो में दोनों बैंगनी रंग के कपड़ों में नजर आए. रणवीर ने दीपिका का हाथ थामे रखा और पूजा के बाद उन्हें कार तक लेकर गए.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब दोनों किसी बड़े पारिवारिक पड़ाव से पहले सिद्धिविनायक पहुंचे हों. सितंबर 2024 में बेटी दुआ के जन्म से पहले भी उन्होंने मंदिर में दर्शन किए थे.
इससे एक दिन पहले रणवीर सिंह ने लालबागचा राजा के दर्शन किए थे. सफेद कुर्ता-पायजामा पहने रणवीर ने वहां प्रशंसकों का अभिवादन किया और पूजा के बाद मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि बीता साल उनके और उनके परिवार के लिए खुशियों से भरा रहा, इसलिए वह भगवान का धन्यवाद करने और आगे की यात्रा के लिए आशीर्वाद लेने पहुंचे थे.
रणवीर ने यह भी बताया कि उन्होंने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 1,000 बेटियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लिया है. उनके मुताबिक, वह चाहते हैं कि यह पहल भगवान को प्रसन्न करे और परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहे.
दीपिका और रणवीर ने हाल में अपना मैटरनिटी फोटोशूट भी साझा किया था, जिसमें उनकी बेटी दुआ भी दिखाई दी थीं.
फिल्मों की तैयारी में दोनों कलाकार
कामकाज की बात करें तो रणवीर सिंह ‘Pralay’ की शूटिंग शुरू कर चुके हैं. दीपिका पादुकोण अगली बार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘King’ में नजर आएंगी.
