**स्पॉयलर अलर्ट:** यह खबर Drishyam 3 की कहानी और इसके अहम खुलासों पर आधारित है. फिल्म में विजय सालगांवकर एक बार फिर पुलिस की जांच से आगे निकलने की कोशिश करता है, लेकिन इस बार उसकी योजना का सबसे अहम हिस्सा उसके अपने नाम से नहीं, बल्कि ‘Sister Parera’ की पहचान से जुड़ा है.

कहानी में विजय पिछले चार वर्षों से एक चर्च में जाता है. वह वहां होने वाले सत्रों में शामिल होता है, समुदाय के लोगों की आर्थिक मदद करता है और जरूरत पड़ने पर उनके अधिकारों के लिए आवाज भी उठाता है. Sameer Deshmukh मामले के दौरान चर्च समुदाय ने विजय और उसके परिवार का साथ दिया था. विजय इसी भरोसे को धीरे-धीरे मजबूत करता है.

मामला दोबारा खुलने के बाद राजवीर सिंह तोमर, पूर्व IG मीरा देशमुख और वकील इंद्रजीत शेट्टी मिलकर विजय के खिलाफ एक नई रणनीति बनाते हैं. उनका दावा है कि 23 जुलाई की रात विजय ने Sameer के शव की जगह किसी दूसरे व्यक्ति का शव पुलिस स्टेशन की निर्माणाधीन जगह पर दफन किया था. जांच में वहां मिला कंकाल Christopher Pinto का बताया जाता है, जिसकी मौत सिर में चोट लगने के बाद हुई थी.

पुलिस की अगली कोशिश Pinto की कब्र की खुदाई कर यह साबित करना होती है कि उसका शव कब्र से निकाला गया था. अदालत से St Andrews Cemetery में कब्र खोलने की अनुमति भी मिल जाती है. लेकिन इसी मोड़ पर Sister Parera की योजना सामने आती है.

Sister Parera चर्च समुदाय के WhatsApp समूह में सक्रिय रहती है. वह लगातार लोगों को बताती है कि पुलिस और प्रभावशाली लोग उनके अधिकारों और कब्रिस्तान की जमीन का फायदा उठाना चाहते हैं. कब्र की खुदाई से पहले वह समुदाय को संदेश भेजकर चेतावनी देती है कि सरकार उनकी cemetery land पर कब्जा करना चाहती है.

जब राजवीर और गैटोंडे कब्रिस्तान पहुंचते हैं, तो बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो जाते हैं. समुदाय के सदस्य धार्मिक भावनाओं और मृतकों की कब्र न disturb करने का हवाला देकर पुलिस का विरोध करते हैं. पुलिस कब्र खोलने में सफल तो होती है और अंदर एक कंकाल भी मिलता है, लेकिन भीड़ के कारण उसे अपने साथ ले जाकर DNA जांच नहीं करा पाती.

यहीं राजवीर की थ्योरी कमजोर पड़ने लगती है. अगर Pinto की कब्र में कंकाल मौजूद है, तो पुलिस स्टेशन से मिला कंकाल Pinto का कैसे हो सकता है? अभियोजन पक्ष के लिए यह साबित करना मुश्किल हो जाता है कि विजय ने Pinto का शव कब्र से निकालकर पुलिस स्टेशन में रखा था.

इसके बाद सामने आता है सबसे बड़ा खुलासा. किसी ने भी Sister Parera को कभी देखा नहीं है. समुदाय उससे केवल WhatsApp संदेशों के जरिए संपर्क करता है. राजवीर जब उसकी असली पहचान जानने की कोशिश करता है, तो पता चलता है कि Sister Parera कोई महिला नहीं, बल्कि खुद विजय सालगांवकर है.

विजय ने वर्षों तक यह वैकल्पिक पहचान बनाकर समुदाय का भरोसा हासिल किया था. उसने पहले से अनुमान लगा लिया था कि पुलिस Pinto के कंकाल को लेकर कब्रिस्तान तक पहुंचेगी और वहां विरोध की जरूरत पड़ सकती है. Sister Parera उसी स्थिति के लिए तैयार की गई उसकी योजना थी.

अदालत में विजय के पक्ष में स्थिति बनने के बाद उसके फोन पर संदेश आता है—‘Sister Parera left the group.’ इसके साथ ही विजय उस पहचान को खत्म कर देता है. फिल्म के अंत में यही खुलासा उसके पूरे प्लान का अंतिम हिस्सा बनता है.