ड्वेन जॉनसन अपनी आगामी फिल्म ‘Lizard Music’ में 70 साल के एक किरदार के रूप में नजर आएंगे. फिल्म के ब्रुकलिन शूट से सामने आई तस्वीरों में अभिनेता का चेहरा उम्रदराज दिख रहा है. इस लुक के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल किया गया है. जॉनसन फिल्म में ‘चिकन मैन’ नाम के किरदार की भूमिका निभा रहे हैं.
तस्वीरों में जॉनसन टैन रंग की बकेट हैट और कोट पहने दिखाई दे रहे हैं. उनके हाथ में पिज्जा का एक टुकड़ा है. वह अपने युवा सह-कलाकार थियो क्लार्क लेबर के साथ चलते नजर आए, जिनके हाथ में छिपकली का बड़ा प्लश खिलौना था. जॉनसन के लुक पर मेकअप आर्टिस्ट काजू हिरो ने काम किया है.
‘Lizard Music’ का निर्देशन बेन सफ्डी कर रहे हैं. यह फिल्म डैनियल पिंकवॉटर की इसी नाम की बच्चों की किताब पर आधारित है. आधिकारिक लॉगलाइन के अनुसार, कहानी एक ऐसे लड़के की है, जिसे देर रात टेलीविजन पर अजीब छिपकली संगीतकार दिखाई देते हैं. इसके बाद उसकी दोस्ती एक ऐसे व्यक्ति से होती है, जिसके साथ एक बुजुर्ग मुर्गी रहती है.
फिल्म में रैचल मैकएडम्स, कोलमैन डोमिंगो, डेविड क्रूमहोल्ट्ज, जेफ गोल्डब्लम, एलिसिया सिल्वरस्टोन और रेजिना हॉल भी शामिल हैं. इसका निर्माण Amazon MGM Studios कर रहा है और रिलीज 25 दिसंबर 2027 के लिए तय है.
जॉनसन इससे पहले सफ्डी की फिल्म ‘The Smashing Machine’ में भी अपने लुक में बड़ा बदलाव कर चुके हैं. 2025 के टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने बताया था कि ‘Lizard Music’ के लिए उन्होंने करीब 30 पाउंड मांसपेशियां कम कीं. उनके अनुसार, सफ्डी को उन्हें फिल्म के लिए मनाने में लगभग 45 मिनट लगे.
